इंडियन एयरफोर्स को मिलने वाले ये 97 नए फाइटर जेट मचाएंगे तबाही, इस नए हथियार के जुड़ने से थरथर कांपेगा दुश्मन

Tejas Mk-1A बेड़े के लिए मेटर (Meteor) BVRAAM को एकीकृत करने की योजना बनाई गई है। यह कदम 97 नए Tejas Mk-1A के साथ देश की हवाई मारक क्षमता को काफी बढ़ाएगा।

Indian Air Force: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कंपनी 97 नए Tejas Mk-1A लड़ाकू विमानों को उन्नत Meteor BVRAAM (Beyond Visual Range Air-to-Air Missile) से लैस करेगी। Meteor एक लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है, जो दुश्मन के विमानों को दूर से ट्रैक कर नष्ट करने की क्षमता रखती है। इसके जुड़ने से Tejas Mk-1A की हवा से हवा में लड़ने की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

jet (1)

तेजस Mk1A को मिलेगी दुनिया की सबसे लंबी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल। प्रतीकात्मक फोटो (Freepik)

सरकार ने हाल ही में 97 Tejas Mk-1A विमानों की खरीद को मंज़ूरी दी थी, जिसे ‘Make in India’ कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। Meteor मिसाइल का एकीकरण खासकर दूसरी खेप के विमानों में लागू होने की संभावना है। यह कदम भारतीय वायुसेना को न केवल सीमाओं पर त्वरित और लंबी दूरी की प्रतिक्रिया क्षमता देगा, बल्कि क्षेत्र में भारत की हवाई बढ़त को और भी मजबूत बनाएगा।

End of Feed