IAF Su-30 MKI Crash: भारतीय वायुसेना का एक Su-30 MKI लड़ाकू विमान आज महाराष्ट्र के नासिक जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ओवरहालिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के पास था। विमान के दोनों पायलट विमान से बाहर निकलने में सफल रहे और वे सुरक्षित हैं। नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डी आर कराले ने बताया कि पायलट और सह-पायलट सुखोई एसयू-30एमकेआई से सुरक्षित बाहर निकल आये। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि विमान शिरसागांव के समीप एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
भारतीय वायुसेना का सुखोई हुआ दुर्घटनाग्रस्त
