चीन को पीछे छोड़ विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया भारत

  • Authored by: ललित रायEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 03:44 PM IST

India Population 2023: स्कैंडिनेवियन देशों में जनसंख्या की दर नकारात्मक है वहीं भारत की आबादी में कमी तो आई है। लेकिन जिस दर से कमी होनी चाहिए उस लक्ष्य को देश हासिल नहीं कर सका है।यूएनएफपीए के अनुमान के मुताबिक इसी वर्ष भारत की आबादी चीन से अधिक हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जून-जुलाई के बीच भारत की आबादी चीन से 30 लाख अधिक होगी।
  • UNPF के अनुमान के मुताबिक भारत की आबादी 1.4286 बिलियन जबकि चीन की आबादी 1.4257 होगी।
  • चीन की आबादी में 2022 में बड़ी गिरावट।

India Population 2023: चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। यह जानकारी बुधवार (19 अप्रैल, 2023) को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के आंकड़ों के जरिए सामने आई। वैसे, ताजा डेटा के सामने आने के पहले तक इंडिया आबादी के मामले में चीन के बाद दुनिया में सबसे बड़ा देश था, जबकि यूएनएफपीए के आंकड़ों के आधार पर आसार जताए गए थे कि 2023 के मध्य यानी जून-जुलाई तक चीन से आगे निकल सकता है।

India, Population, China, UNFPA

जून-जुलाई तक भारत की आबादी चीन से अधिक होगी

यूएन के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, इंडिया की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की नई रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि भारत की 25%त जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और सात प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है।

End of Feed