'किसी दबाव में आकर' व्यापार समझौता नहीं करेगा भारत...' बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही कोई समयसीमा तय करके या फिर किसी तरह के दबाव में आकर कोई समझौता करते हैं।'

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी में या 'किसी तरह के दबाव में आकर' कोई समझौता नहीं करेगा जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के 'बहुत करीब' हैं।गोयल ने जर्मनी में आयोजित ‘बर्लिन संवाद’ में कहा कि भारत की यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका सहित विभिन्न देशों एवं समूहों के साथ व्यापार समझौतों पर सक्रिय रूप से बातचीत जारी है।

india on tariff

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

गोयल ने कहा, 'हम यूरोपीय संघ के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। हम अमेरिका से भी बात कर रहे हैं लेकिन हम जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करते और न ही कोई समयसीमा तय करके या फिर किसी तरह के दबाव में आकर कोई समझौता करते हैं।'

End of Feed