विदेश मंत्री जयशंकर का सामने आया बड़ा बयान, बोले- भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा

India Pakistan Tension: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत कभी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगा। उनकी टिप्पणी पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आई है। जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत एक दुर्लभ सभ्यता वाला देश है।

India Pakistan Tension: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत कभी ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगा। जयशंकर ने वडोदरा में पारुल विश्वविद्यालय के विदेशी विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह में कहा कि यह जरूरी है कि जो लोग ‘आतंकवाद’ को प्रायोजित, पोषित और इसका इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।

Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर (फाइल फोटो)

जयशंकर ने क्या कुछ कहा?

मंत्री ने कहा कि भारत कभी भी किसी भी तरह के ‘परमाणु ब्लैकमेल’ के आगे नहीं झुकेगा। उनकी टिप्पणी पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आई है।

End of Feed