'भारत विकास कार्यों को जारी रखते हुए आतंकवाद को देगा मुंहतोड़ जवाब...' चेनाब ब्रिज के उद्घाटन पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी

Chenab Bridge: चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज के उद्घाटन की सराहना करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारत अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Chenab Rail Bridge: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज के उद्घाटन की सराहना की और कहा कि इससे दुनिया को एक कड़ा संदेश गया है कि भारत अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है। तिवारी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चिनाब रेल पुल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना गर्व का क्षण था। मनोज तिवारी ने कहा कि आज हम सभी को बहुत गर्व महसूस हुआ जब हमने प्रधानमंत्री मोदी को चिनाब ब्रिज पर तिरंगा फहराते देखा। पुल के निर्माण से दुनिया को यह संदेश गया है कि भारत विकास कार्यों को जारी रखते हुए आतंकवाद को करारा जवाब देगा। चिनाब ब्रिज के निर्माण के बाद लोग अब सीधे श्रीनगर आ-जा सकते हैं।

Manoj Tiwari

चेनाब ब्रिज के उद्घाटन पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान चिनाब नदी पर बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद कहा कि विकास कार्यों से जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में तेजी आएगी। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि याद रखने लायक यात्रा और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा! चिनाब रेल ब्रिज से अंजी ब्रिज और वहां से जनसभा के लिए कटरा तक की यात्रा की। आज के विकास कार्य जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

End of Feed