'हमारे रिश्ते दिल-आत्मा से जुड़े हुए हैं', भारत-श्रीलंका रिश्ते पर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की श्रीलंका यात्रा के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत और श्रीलंका 'सभ्यतागत जुड़वां' हैं, जिनके बीच सदियों पुराना इतिहास, संस्कृति और विरासत साझा है।

Rajnath Singh Srilanka Visit: भारत-श्रीलंका रिश्ते पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। सिंह ने कठिन समय में श्रीलंका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को 'दिल एवं आत्मा' पर आधारित बताया। रक्षा मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि मुसीबत आने पर प्रतिक्रिया देने वाला भारत पहला देश है। रक्षा मंत्री अपने तीन दिन के दौरे पर मंगलवार को श्रीलंका पहुंचे।

Rajnath Singh

तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

'सभ्यतागत जुड़वां हैं भारत-श्रीलंका'

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की श्रीलंका यात्रा के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत और श्रीलंका 'सभ्यतागत जुड़वां' हैं, जिनके बीच सदियों पुराना इतिहास, संस्कृति और विरासत साझा है। उन्होंने श्रीलंका को भारत के 'सबसे करीबी मित्रों और मूल्यवान साझेदारों' में से एक बताया। सिंह ने कहा, 'मुश्किल समय में भारत हमेशा पहला मददगार रहा है और मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि हम अपने श्रीलंकाई मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सच्चे दोस्त अच्छे-बुरे हर समय एक-दूसरे का साथ देते हैं। हमारे रिश्ते दिल और आत्मा से जुड़े हुए हैं।'

End of Feed