'होर्मुज खुलने से दुनिया की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा', BRICS बैठक में बोले अजीत डोभाल

भारत ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से तेल, उर्वरक और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। डोभाल ने भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक चुनौतियों और नए सुरक्षा खतरों के बीच बहुपक्षीय सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इन चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की अहम भूमिका है।

भारत ने पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का मंगलवार को स्वागत किया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और आवश्यक वस्तुओं एवं उवर्रकों की आपूर्ति शृंखला में रुकावटें खत्म होंगी। डोभाल ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है।

ajit doval

अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति पर भारत ने जताई खुशी। AI IMAGE

डोभाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के एनएसए सर्गेई शोइगु, ईरान के सुरक्षा अधिकारी जी निजामीपुर और ब्रिक्स देशों के अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।

End of Feed