'TBM के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा भारत', अश्विनी वैष्णव बोले- जल्द बनेंगी 16 मीटर से बड़े डायमीटर वाली मशीन

Tunnel Boring Machines: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में रेलवे, हाईवे और पावर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में टनल बोरिंग मशीनों (TBM) का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

Tunnel Boring Machines: भारत में रेलवे, हाईवे और बिजली जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास के साथ टनल बोरिंग मशीनों (TBM) की मांग भी बढ़ रही है। इन मशीनों का इस्तेमाल जमीन के भीतर सुरंग बनाने के लिए किया जाता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि देश में रेलवे, हाईवे और पावर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में टनल बोरिंग मशीनों (TBM) का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

TBM Machine

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

बकौल अश्विनी वैष्णव, एक समय ऐसा था जब टनल बोरिंग मशीन को इंपोर्ट किया जाता था, लेकिन अब देश में ही अलग-अलग आकार की TBM का निर्माण होने लगा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब 8 मीटर डायमीटर वाली सारी टनल बोरिंग मशीन देश में बनने लग गई हैं। साथ ही, 15 मीटर डायमीटर वाली मशीनों की भी मैन्यूफैक्चरिंग हो रही है।

End of Feed