Defence Deal: भारतीय नौसेना और होगी ताकतवर, भारत-अमेरिका के बीच हुई 24 MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर डील

भारत ने अपने 24 MH-60R 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर के लिए अमेरिका के साथ $946 मिलियन का सस्टेनमेंट एग्रीमेंट किया है। इस पूरी डील में मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग और टेक्निकल मदद शामिल है।

भारत ने अपने 24 MH-60R 'सीहॉक' ( MH-60R Seahawk Helicopters) नेवल हेलीकॉप्टर के बेड़े को सपोर्ट करने के लिए अमेरिका के साथ $946 मिलियन का सस्टेनमेंट एग्रीमेंट फाइनल किया है। इस डील में मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग और टेक्निकल मदद शामिल है यह एक बड़ा पैकेज है। मकसद भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करना, अमेरिका और क्षेत्रीय सेनाओं के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना और नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करना है।

MH-60R Romeo Helicopter Deal

MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर डील (फाइल फोटो: canva)

US स्टेट डिपार्टमेंट ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के साथ हमारे डिफेंस रिश्तों में अच्छी खबर है। भारत के डिफेंस मिनिस्ट्री ने लॉकहीड मार्टिन के बनाए 24 MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टरों के लिए एक सस्टेनमेंट पैकेज पर साइन किया है। यह $946 मिलियन डॉलर का पैकेज इंडियन नेवी की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाएगा, US और रीजनल पार्टनर्स के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बनाएगा, और हमारे दोनों देशों को ज़्यादा सुरक्षित और खुशहाल बनाएगा।'

End of Feed