समुद्री ताकत बढ़ाने और चीन को कड़ा संदेश देने की तैयारी, क्या है राफेल डील?

केंद्र सरकार ने फ्रांस से 26 राफेल M लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दे दी है। यह 63,000 करोड़ रुपये की मेगा डील अब अंतिम चरण में है, जिसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना को आने वाले वर्षों में एक बड़ा सैन्य बढ़त मिलने जा रही है। सरकार ने फ्रांस से 26 राफेल M लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दे दी है। यह 63,000 करोड़ रुपये की मेगा डील अब अंतिम चरण में है, जिसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

फ्रांस से 26 राफेल M लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी

क्या है राफेल M डील?

भारत सरकार और फ्रांस के बीच यह डील सरकार से सरकार (G2G) स्तर पर हो रही है। इसके तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल M (Marine) फाइटर जेट्स मिलेंगे। ये उन्नत नेवल वर्जन के लड़ाकू विमान INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर तैनात किए जाएंगे।

End of Feed