भारत को वैश्विक स्तर पर टॉप-3 AI सुपरपावर में होना चाहिए शामिल, पीएम मोदी ने सेट कर दिया 2047 का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में इस नए युग के लिए भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई को मानव-केंद्रित रहते हुए वैश्विक विकास को गति देनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा- हमारा विजन साफ है, AI को पूरी तरह से इंसानी-केंद्रित रहते हुए ग्लोबल डेवलपमेंट को तेज़ करना चाहिए।

PM Modi Sets 2047 Vision: राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के शुभारंभ के अवसर पर, जो वैश्विक दक्षिण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इस स्तर का पहला वैश्विक सम्मेलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" के नारे के तहत शिखर सम्मेलन के मार्गदर्शक सिद्धांत को रेखांकित किया। यह शिखर सम्मेलन राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, मंत्रियों, वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं और उद्योग जगत के हितधारकों को एक साथ लाता है ताकि समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में इस नए युग के लिए भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई को मानव-केंद्रित रहते हुए वैश्विक विकास को गति देनी चाहिए।

Modi on AI summit

AI समिट को लेकर पीएम मोदी का अहम बयान

ग्लोबल डेवलपमेंट को तेज करना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा- हमारा विजन साफ है, AI को पूरी तरह से इंसानी-केंद्रित रहते हुए ग्लोबल डेवलपमेंट को तेज करना चाहिए। AI एक सिविलाइजेशनल इंप्लेक्शन पॉइंट पर है। यह AI ही है जो सच में नागरिकों को मजबूत बनाता है और 2047 तक भारत को एक डेवलप्ड देश बनने की राह पर तेज करता है, और ग्लोबल साउथ के लिए एक स्केलेबल मॉडल देता है।

End of Feed