Pakistani Fishermen Released: भारत ने मंगलवार को 48 मछुआरों सहित कुल 67 पाकिस्तानी नागरिकों को उनकी जेल की सजा पूरी होने के बाद स्वदेश लौटाया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन्हें अटारी/वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान भेजा गया।
भारत ने पाकिस्तानी मछुआरों को घर भेजा (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
साथ ही, भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह अपनी हिरासत में मौजूद सभी भारतीय मछुआरों और अन्य कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत सरकार इस मुद्दे को उच्च प्राथमिकता देती है और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रही है।
(इनपुट - भाषा)
