बांग्लादेश के खिलाफ गतिविधियों के लिए कभी नहीं होने दिया अपनी धरती का इस्तेमाल, भारत ने खारिज किए गलत दावे

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा प्रेस बयान में किए गए दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश में शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनाव कराने के अपने रुख को लगातार दोहराया है।

India-Bangladesh News: भारत ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि उसने कभी भी अपनी धरती को बांग्लादेश के हितों के खिलाफ गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है और वहां आगामी संसदीय चुनावों को शांतिपूर्ण माहौल में कराने पर बल दिया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर भारत में मौजूद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से दिए गए भड़काऊ बयानों पर गंभीर चिंता जताई।

HASINA

भारत बोला- बांग्लादेश के खिलाफ गतिविधियों के लिए कभी नहीं होने दिया अपनी धरती का इस्तेमाल

इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद भारत की यह प्रतिक्रिया आई है। बांग्लादेश से जारी एक बयान के अनुसार, मंत्रालय ने वर्मा के संज्ञान में हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के कुछ सदस्यों की भारत में रहने के दौरान की गतिविधियों को भी लाया गया है।

End of Feed