'हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा, न कि समस्याओं का...', नार्वे की पत्रकार के सवाल पर भारत का करारा जवाब

Sibi George: भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने ओस्लो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत पर लगे मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की पूरी गारंटी देता है। यह विवाद तब सामने आया जब नरेंद्र मोदी और जोनास गहर स्टोर की बैठक के बाद एक नॉर्वेजियन पत्रकार ने भारत की विश्वसनीयता और मानवाधिकार स्थिति पर सवाल उठाया।

भारत ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कमी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज (Who is Sibi George) ने दृढ़ता से भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि देश का संविधान अपने सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी की पूरी गारंटी देता है।

india

भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज की फोटो।

यह मामला तब सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर की द्विपक्षीय वार्ता के बाद, नॉर्वेजियन पत्रकार हेले लिंग स्वेनसेन ने भारत की विश्वसनीयता और कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठाया।

End of Feed