भारत-पाक सीजफायर को लेकर ट्रंप ने कर दिए बढ़-चढ़कर दावे, यूं निकल गई हवा

सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का तुरंत खंडन किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म करने में व्यापार भी एक कारक था।

Trump's Claim On India-Pak Ceasefire: भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा श्रेय लेने की कोशिशों ने कई कयासों को जन्म दे दिया है। ट्रंप ने जिस अंदाज में सीजफायर को लेकर दावे किए हैं, उस पर कई सवाल उठ रहे हैं। ट्रंप ने व्यापार की पेशकश कर इस मामले में नया एंगल जोड़ दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में भारत-पाक के साथ व्यापार बढ़ाने का भी जिक्र किया था। लेकिन उनके इस दावे की हवा भी जल्द निकल गई।

Trump

ट्रंप के दावों की निकली हवा

ट्रंप के दावे का खंडन

एएनआई के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का तुरंत खंडन किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म करने में व्यापार भी एक कारक था। ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 8 और 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर से और 10 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की। सूत्रों ने सोमवार को पुष्टि कीइस दौरान व्यापार पर कोई चर्चा नहीं हुई।

End of Feed