National Space Day: भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर इतिहास रचा था, जिसके बाद इस दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' (National Space Day) के रूप में घोषित कर दिया गया था। अब भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
फाइल फोटो।
इसरो प्रमुख ने की अपील
इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ देश के सभी नागरिकों को इन गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्रव्यापी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े।
पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
बता दें कि भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन अंतरिक्ष विभाग देश भर में व्यापक समारोह आयोजित करेगा। इसके लिए देशभर में तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसके लिए इसरो प्रमुख ने लोगों से अपील की है।
भारत ने रचा था इतिहास
आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक उतारा था। दक्षिणी ध्रुव पर इसके सफल लैंडिंग करते ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना था। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है।
