'हमें पहले ही पता था...', ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की मदद करने पर भारत ने चीन को दिया सख्त संदेश

भारत ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को चीन की तकनीकी मदद मिलने की खबरें पहले से मौजूद आशंकाओं की पुष्टि करती हैं। विदेश मंत्रालय ने और क्या कुछ कहा पढ़िए।

भारत ने मंगलवार को चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को चीन (india china relations) की ओर से तकनीकी मदद मिलने की खबरें उन बातों की पुष्टि करती हैं, जिनकी पहले से आशंका जताई जा रही थी। भारत ने साफ कहा कि जो देश खुद को जिम्मेदार और शांतिप्रिय बताते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ढांचे का समर्थन करने से उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि पर क्या असर पड़ेगा।

Operation Sindoor (1)

पाकिस्तान को मदद देने की खबरों पर भारत का चीन को संदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव में चीन ने की थी पाक की मदद-जयसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल (Randhir Jaiswal) ने प्रेस वार्ता के दौरान यह बयान दिया। उनसे चीन के सरकारी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के बारे में सवाल पूछा गया था। इन रिपोर्टों में दावा किया गया कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी। जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। यह कार्रवाई पूरी तरह सटीक और योजनाबद्ध थी।

End of Feed