स्वास्थ्य पर पिछले 15 वर्षों में लोगों ने किया सबसे अधिक खर्च, स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा से खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 26, 2023, 12:01 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार द्वारा किए गए स्वास्थ्य खर्च का हिस्सा काफी बढ़ गया है।

Per Capita Health Spend: देश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च बढ़ा है और लोग इसके प्रति जागरूक हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले 15 वर्षों में इसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) के मंगलवार को प्रकाशित अनुमानों के अनुसार, 2004-05 के बाद से 2019-20 में भारत में वास्तविक प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च सबसे अधिक रहा। इसमें सरकार की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ रही है। एनएचए भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में वित्तीय प्रवाह का विवरण देता है। इसका आधा हिस्सा सरकार द्वारा खर्च किया गया। परिवारों का आउट-ऑफ-पॉकेट (OOP) स्वास्थ्य खर्च भी महामारी से ठीक पहले वित्तीय वर्ष में तीन साल के उच्च स्तर पर था। स्वास्थ्य व्यय में सरकार और घरेलू योगदान 2019-20 में 41.4% और 47.1% था।

Hospital and Health spend

स्वास्थ्य पर सबसे अधिक खर्च

सरकार की हिस्सेदारी भी बढ़ी

End of Feed