'2047 तक देश में 400 से अधिक एयरपोर्ट्स...', PM मोदी बोले- हम मिलिट्री और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाना कर रहे शुरू

WINGS India 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'विंग्स इंडिया 2026' कार्यक्रम में कहा कि हमारा मिशन यह पक्का करना है कि हर भारतीय नागरिक हवाई यात्रा कर सके। इसीलिए हमने टियर-2 और टियर-3 शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ा है। 2014 में भारत में 70 एयरपोर्ट्स थे।

WINGS India 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'विंग्स इंडिया 2026' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। पिछले एक दशक में भारत के विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पहले देश दुनिया के उन देशों में था जहां हवाई यात्रा महज एक एक्सक्लूसिव क्लब तक सीमित था, लेकिन स्थितियां बदल गई हैं और आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट बन चुका है। भारतीय एयरलाइंस ने अपनी क्षमता विस्तार के लिए 1500 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा

इस दौरान पीएम मोदी ने हवाई यात्रा से जुड़े मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा मिशन यह पक्का करना है कि हर भारतीय नागरिक हवाई यात्रा कर सके। इसीलिए हमने टियर-2 और टियर-3 शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ा है। 2014 में भारत में 70 एयरपोर्ट्स थे। आज भारत में एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है। यानी, सिर्फ एक दशक में ही भारत में दोगुना से अधिक एयरपोर्ट्स बनाए हैं।

End of Feed