'भारत अब सुपरपावर बनने की राह पर', टाइम्स नाउ समिट 2024 में बोले टाइम्स नेटवर्क के MD & CEO एमके आनंद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 11:04 AM IST

Times Now Summit 2024 : टाइम्स नेटवर्क के एमडी & सीईओ ने कहा कि समिट के पहले दिन रक्षा क्षेत्र, आर्थिक विकास, स्पेस, तकनीक, शिक्षा, उत्पादन पर गहन मंथन एवं विचार-विमर्श हुआ। भारत की तरक्की पर ऐसे कई अवसर आए जिन्होंने हमें प्रेरित और गौरवान्वित किया। ऐ

Times Now Summit 2024 : टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन टाइम्स नेटवर्क के एमडी & सीईओ एमके आनंद ने कहा कि आज कार्यक्रम के दूसरे दिन हम आज इस बात पर चर्चा करेंगे कि वैश्विक चुनौतियों एवं बाधाओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था कैसे अच्छा कर रही है। साथ ही भारत की इस अबाध यात्रा में आगे क्या है, इस पर भी चर्चा होगी। एमके आनंद ने कहा कि समिट का पहला दिन काफी प्रेरणादायक रहा। भारत की अबाध यात्रा पर लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और अपनी राय दिए।

MK Ananad

टाइम्स नाउ समिट 2024 में टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद।

'भारत अब सुपरपावर बनने की राह पर'

टाइम्स नेटवर्क के एमडी & सीईओ ने कहा कि समिट के पहले दिन रक्षा क्षेत्र, आर्थिक विकास, स्पेस, तकनीक, शिक्षा, उत्पादन पर गहन मंथन एवं विचार-विमर्श हुआ। भारत की तरक्की पर ऐसे कई अवसर आए जिन्होंने हमें प्रेरित और गौरवान्वित किया। ऐसा कम ही होता है कि जब किसी खास देश की आर्थिक तरक्की की पूरी दुनिया प्रशंसा करे। लेकिन हम लोग यहां इस उपलब्धि का गवाह बने। हम अभी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और सुपरपावर बनने की राह पर हैं।

End of Feed