डेंगू के डंक से मिलेगी आजादी, वैक्सीन बनाने की दिशा में काफी करीब बढ़ा भारत

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 17, 2023, 10:20 AM IST

Dengue Vaccine: हर साल दिल्ली-एनसीआर के साथ साथ देश के सभी इलाकों से डेंगू की खबरें आती रहती है। इसका कोई खास इलाज नहीं है, लेकिन अब उम्मीद जगती नजर आ रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने आईसीएमआर से फेज थ्री में क्लिनिकल ट्रायल की इजाजत मांगी है।

Dengue Vaccine: आने वाले समय में देश को डेंगू के डंक से आजादी मिल सकती है। डेंगू वैक्सीन के संबंध में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया(serum institute of India) और पैनेसिया बॉयोटेक(Panacea Biotech) ने घरेलू उत्पादकों को फेज थ्री क्लिनिकल ट्रायल की इजाजत की मंजरी आईसीएमआर(ICMR) से मांगी है। भारतीय निर्माताओं द्वारा विकसित टेट्रावेलेंट डेंगू वैक्सीन उम्मीदवार की सुरक्षा और प्रतिरक्षण क्षमता के साथ-साथ प्रभावकारिता के मूल्यांकन के लिए चरण- III नैदानिक परीक्षण(Clinical Trial of Dengue Vaccine) किया जा रहा है। वयस्क टीके के लिए परीक्षण अगस्त के करीब शुरू हो सकता है।

End of Feed