I.N.D.I.A. के नेता कुकी-मैतई दोनों से करेंगे मुलाकात, जानें मणिपुर दौरे का पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 08:47 AM IST

Manipur Updates: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के नेता मणिपुर का दो दिवसीय दौरा शनिवार से करेंगे। इस दौरान वे हिंसा प्रभावित इलाके के जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद समस्याओं, जरूरी मुद्दों को सरकार के सामने और संसद में उठाएंगे। आपको INDIA नेताओं के मणिपुर दौरा का पूरा प्लान बताते हैं।

Manipur Hinsa News: शनिवार को विपक्षी पार्टियों का 20 सदस्यों का डेलिगेशन दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर जा रहा है। इस दौरे में हिंसा प्रभावित इलाके घाटी और पहाड़ी क्षेत्र दोनों का 16 पार्टियों के सांसद दौरा करेंगे। इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के ये नेता हिंसा प्रभावित लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। चुराचांदपुर के दूर-दराज के इलाकों के दौरे पर अभी परिस्थिति साफ नहीं हो पाई है। मणिपुर में हेलिकॉप्टर के उपयोग के लिए सांसदों ने इजाजत की है। अगर अनुमति मिलती है, तो वो इन इलाकों का भी दौरा करेंगे।

Manipur Update

विपक्षी गठबंधन INDIA के 21 नेता मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर।

क्या मणिपुर पहुंचे हैं विपक्षी पार्टी के नेता?

मणिपुर हिंसा के बाद से लगातार ऐसी खबरें और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे इंसानियत शर्मसार हो रही है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच छिड़े जातीय संघर्ष को लेकर मणिपुर बीते 3 मई से हिंसा के आग में जल रहा है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया, दुकानें लूटी गईं, घर जला दिए गए और अंधाधुंध फायरिंग होती रही। 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई। ऐसे में 20 विपक्षी सांसदों का डेलिगेशन 29-30 जुलाई के लिए मणिपुर दौरे पर जा रहा है। सांसदों का ये प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के जमीनी हालात का जायजा लेगा और उनकी समस्याओं के समधान के लिए सरकार और संसद से अपील करेगा।

End of Feed