वायुसेना को और मजबूत करने की तैयारी, 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए टेंडर जारी; टाटा-HAL सहित रेस में ये कंपनियां

IAF Multirole Transport Aircrafts: रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को वायुसेना के लिए 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) खरीदने के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।

IAF Multirole Transport Aircrafts: भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में वायुसेना के पुराने पड़ चुके मालवाहक विमानों के बेड़े को बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को वायुसेना के लिए 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) खरीदने के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।

Multirole Transport Aircrafts

मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट विमान (फोटो साभार: @IAF_MCC)

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह टेंडर कई भारतीय कंपनियों को जारी किया गया है। इनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), टाटा और महिंद्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनियों की अग्रणी भूमिका होगी।

End of Feed