17 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, लाखों लोग करेंगे रक्तदान

17 सितम्बर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करने जा रहा है। लाखों लोग एक साथ रक्तदान कर देश को जीवनदान देने का संकल्प लेंगे।

पीएम मोदी का जन्मदिन इस बार एक खास अंदाज में मनाया जाएगा। 17 सितम्बर 2025 को देश सेवा का सबसे बड़ा पर्व देखने को मिलेगा, जब अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभतेयुप) विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक अभियान का वर्चुअल उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी जी करेंगे।

रक्तदान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प

पिछले कई वर्षों से पीएम मोदी का जन्मदिवस “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जाता रहा है। इस बार का आयोजन इसे और भव्य बना देगा। लाखों लोग रक्तदान करके न सिर्फ पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे, बल्कि हजारों ज़िंदगियों को नई उम्मीद भी देंगे।

End of Feed