'भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा', कानपुर में PM मोदी बोले- समय, तरीका और शर्तें सेनाएं खुद करेंगी तय

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन किसी धोखे में न रहें, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं।

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन किसी धोखे में न रहें, ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं। पहला- भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी। दूसरा- भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और ना ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा और तीसरा- आतंक के आका और आतंकी सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।

PM Modi In Kanpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए।

End of Feed