Exercise Garuda Shakti: भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज ने दिखाई ताकत, स्नाइपर फायरिंग से दिखाया कौशल

भारत और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज के बीच एक्सरसाइज गरुड़ शक्ति के तहत संयुक्त लाइव-फायरिंग ड्रिल आयोजित की गई। इंडोनेशिया के बान्यूवांगी में हुए अभ्यास में सैनिकों ने कॉम्बैट मार्क्समैनशिप, ट्रांजिशन फायरिंग और स्नाइपर फायरिंग का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य निशानेबाजी, युद्धक क्षमता और दोनों देशों के बीच सैन्य तालमेल को मजबूत करना है।

भारत और इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज गरुड़ शक्ति (Exercise Garuda Shakti) जारी है। इसके तहत दोनों देशों के विशेष बलों ने इंडोनेशिया के बान्यूवांगी (Banyuwangi) में संयुक्त लाइव-फायरिंग ड्रिल की। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सैनिकों की निशानेबाजी की सटीकता, युद्धक क्षमता और ऑपरेशनल तैयारियों को बेहतर बनाना है।

exercise gaduda shakti.

Exercise Garuda Shakti: भारत-इंडोनेशिया की स्पेशल फोर्सेज का दमदार प्रदर्शन।

लाइव-फायरिंग ड्रिल में दिखाया दम

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय और इंडोनेशियाई स्पेशल फोर्सेज ने अलग-अलग प्रकार की फायरिंग ड्रिल में हिस्सा लिया। इसमें कॉम्बैट मार्क्समैनशिप, ट्रांजिशन फायरिंग और स्नाइपर फायरिंग जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। इन अभ्यासों के दौरान सैनिकों ने सिम्युलेटेड युद्ध परिस्थितियों में तेजी, सटीकता और निशाना साधने की क्षमता पर जोर दिया। इस तरह की ट्रेनिंग विशेष बलों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए तैयार करने में मदद करती है।

End of Feed