'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से अस्थिर'; पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद भारत ने सुनाई खरी-खरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स द्वारा दिए गए प्रतिष्ठित 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' विशिष्ट राष्ट्रपति सम्मान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सरकारी सूत्रों ने आसिफ के बयान को तथ्यों से परे बताते हुए कहा कि यह उनकी अज्ञानता और पाकिस्तान के मौजूदा नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है।

पीएम मोदी, ख्वाजा आसिफ

पीएम मोदी, ख्वाजा आसिफ (फोटो- ani)

सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह सबको पता है कि ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से अस्थिर हैं। उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना ही आज के पाकिस्तान के बारे में बहुत कुछ बताता है। उनके पास कोई गंभीर काम नहीं है, इसलिए वे उन विषयों पर भी बचकानी टिप्पणियां करते हैं जिनकी उन्हें जानकारी नहीं है। ईर्ष्या और नफरत से प्रेरित ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

End of Feed