मार्च में ही मई जैसी गर्मी! गुजरात में 41.6°c तक पहुंचा पारा, दिल्ली में भी बढ़ी तपिश

मार्च की शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ गया है। गुजरात के राजकोट और सुरेंद्रनगर में 41.6°C तक पारा पहुंच गया, जबकि दिल्ली में भी तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

देश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 9 मार्च 2026 को कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव से लेकर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है।

अभी से पसीने छुड़ाने लगी गर्मी।

अभी से पसीने छुड़ाने लगी गर्मी।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान कई जगह 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

End of Feed