'देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, न करें पैनिक...'; अफवाहों के बीच सरकार ने देशवासियों को दी ये सलाह

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते दुनियाभर में गहराए गैस और तेल संकट के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर साफ किया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। ऐसे में पैनिक में आकर खरीदारी करने से बचें।

Petrol Pump

देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

सरकार ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मौजूद है। इस दौरान, सरकार ने देशवासियों से अपील की कि वह पैनिक में आकर फ्यूल की खरीदारी न करें। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि घरेलू बाजार में एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने निर्यात शुल्क (एक्सपोर्ट लेवी) लगाया है। देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मैं सभी से अपील करती हूं कि घबराकर खरीदारी से बचें।

End of Feed