भारत की पहली बुलेट ट्रेन तैयार! 280 KM की रफ्तार से दौड़ेगी B-28, ट्रेन में मिलेंगी विमान जैसी सुविधाएं

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण बेंगलुरु स्थित BEML की फैक्ट्री में किया जा रहा है। इसे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए तैयार किया जा रहा है।

भारत जल्द ही हाई-स्पीड रेल के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए इस ट्रेन का निर्माण कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित BEML फैक्ट्री में किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों, यात्रियों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आधुनिक तकनीक, स्वदेशी इंजीनियरिंग और शानदार यात्री सुविधाओं से लैस यह ट्रेन देश के रेल नेटवर्क को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन तैयार!

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन तैयार!

280 KM की रफ्तार, 557 यात्री कर सकेंगे सफर

  • भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार और क्षमता है।
  • ट्रेन की अधिकतम टेस्टिंग स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
  • परिचालन के दौरान इसकी रफ्तार 249 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
  • पूरी ट्रेन की लंबाई करीब 202 मीटर होगी।
  • ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे।
  • इसमें 4 मोटर कोच और 4 ट्रेलर कोच होंगे।
  • एक बार में करीब 557 यात्री सफर कर सकेंगे।
  • दिव्यांगजनों और विशेष जरूरत वाले यात्रियों के लिए भी सीटों की व्यवस्था होगी।
  • 7 कोच सामान्य श्रेणी के और एक कोच एग्जीक्यूटिव क्लास का होगा।
  • भविष्य में दो 8 कोच वाली ट्रेनों को जोड़कर 16 कोच की ट्रेन भी चलाई जा सकेगी।

End of Feed