चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की उम्मीद करता हूं, भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने दिया संदेश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 23, 2023, 03:50 PM IST

सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरने वाले शर्मा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है।

Chandrayaan-3 Landing: जहां पूरा देश चंद्रयान 3 लैंडर के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने भी अपना संदेश दिया है। राकेश शरमा ने बुधवार को कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। राकेश शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे।

सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को भरी थी उड़ान

अंतरिक्ष यात्रा के लिए सोवियत इंटरकोसमोस कार्यक्रम सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरने वाले शर्मा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हम अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहे हैं, और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।

End of Feed