गणतंत्र दिवस की चीफ गेस्ट उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहुंची भारत; फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लगेगी अंतिम मुहर?

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का भारत दौरा भारत–EU रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी और यूरोपीय परिषद अध्यक्ष की मौजूदगी दोनों पक्षों के मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है। इस यात्रा के दौरान होने वाला भारत–EU शिखर सम्मेलन व्यापार, निवेश, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देगा। साथ ही, प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक साझेदारी को और गहराई प्रदान कर सकता है।

Republic Day Cheif Guest: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचीं। उनका स्वागत वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। उनके साथ यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सांटोस दा कोस्टा भी उपस्थित हैं।

India EU relations

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पहुंची भारत।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

गणतंत्र दिवस 2026 में मुख्य अतिथि

लेयेन और कोस्टा 26 जनवरी 2026 को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह पहला मौका है जब शीर्ष EU नेता संयुक्त रूप से इस आयोजन में आमंत्रित किए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करना है। उनकी यात्रा के अगले दिन, 27 जनवरी, भारत–EU शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, सुरक्षा और तकनीकी साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरे को भारत–EU रणनीतिक साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

End of Feed