'भारत फिलिस्तीन के लोगों का करता रहेगा समर्थन...', दिल्ली में अरब विदेश मंत्रियों से बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव से मुलाकात की। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरब लीग के सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत-अरब लीग की विदेश मंत्री स्तरीय दूसरी बैठक के अवसर पर हुई। पीएम मोदी ने भारत और अरब देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक 'पीपल टू पीपल' संबंधों को रेखांकित किया, जो वर्षों से हमारे संबंधों को प्रेरित और मजबूत करते आए हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्षों में भारत-अरब साझेदारी की अपनी दृष्टि साझा की और व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि हमारे लोगों को पारस्परिक लाभ मिले।

End of Feed