चीन से केवल 21 लाख का अंतर, जल्द भारत बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 19, 2023, 07:16 PM IST

India-China Population: भारत की आबादी दुनिया की आबादी का करीब 17 फीसदी है। वहीं WWF और ग्लोबल प्रिंट नेटवर्क की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आबादी को देखते हुए, उसकी धरती पर मौजूद जैविक संसाधनों में 171 फीसदी की कमी है।

India-China Population:चीन की आबादी में साल 1961 के बाद पहली बार कमी दर्ज की गई है। चीन के सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार देश का जनसांख्यिकीय संकट 2022 में गहरा गया, क्योंकि 1961 के बाद पहली बार गिरती जन्म दर के कारण इसकी आबादी में कमी दर्ज की गई है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की जनसंख्या में आई गिरावट और भारत की बढ़ती आबादी के कारण दोनों देशों के बीच जनसंख्या का अंतर काफी कम रह गया है। 19 जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच केवल 21 लाख का अंतर रह गया है। यानी भारत अब जल्द ही आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा और दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

india population

भारत पर आबादी का बढ़ता दबाव

क्या कहते हैं आंकड़े

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार चीन की आबादी 19 जनवरी को शाम 7 बजे तक 1,425,829,945 जनसंख्या पहुंच गई थी। जबकि भारत की जनसंख्या 1,422,755,535 हो गई थी। इस मतलब है कि दोनों देशों के बीच केवल 21 लाख का रह गया है। ऐसे में संभवाना कि भारत 2023 में कभी चीन को पछाड़ कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

End of Feed