उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन का होगा संयुक्त उम्मीदवार! विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे खरगे: सूत्र

Vice Presidential Election: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने तथा इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सभी दलों में इस बात पर आम सहमति है कि ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा।

Vice Presidential Election: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने तथा इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Congress

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में विपक्षी गठबंधन (फोटो साभार: @INCIndia)

खरगे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में यह प्रबल भावना है कि विपक्षी दलों को परिणाम की परवाह किए बिना एक मजबूत राजनीतिक संदेश भेजने के लिए मुकाबले से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के साझेदारों के बीच बातचीत चल रही है और खरगे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं।

End of Feed