CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?

INDIA Bloc Protest: विपक्षी INDIA गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है।

INDIA Bloc Protest: विपक्षी INDIA गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही, चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तत्काल रोकने, मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने और सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की गई है।

President Murmu

विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

ज्ञापन में विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनाव व्यवस्था और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का दावा है कि देश के करोड़ों नागरिकों के मतदान के संवैधानिक अधिकार को प्रभावित किया गया है। ज्ञापन में हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

End of Feed