सांसदों के निलंबन के विरोध के बहाने जंतर-मंतर पर INDIA का शक्ति प्रदर्शन, जानें किसने क्या कहा?

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 22, 2023, 03:36 PM IST

India Alliance Protest: बहरहाल इंडिया गठबंधन के इस प्रोटेस्ट के ज़रिए विपक्षी पार्टी बीजेपी को 2024 की तस्वीर दिखा रही है लेकिन ये साथ संसद के बाहर और लोकसभा चुनाव तक बना रहता है या नही ये आने वाला वक्त बताएगा।

India Alliance Protest: विपक्षी पार्टियों के सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ INDIA गठबंधन ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। मुद्दा सांसदों के निलंबन का था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इसे गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार,राहुल गांधी,सीताराम येचुरी,मनोज झा सहित इंडिया गठबंधन के कई सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। संसद को विपक्ष मुक़्त बनाने के आरोप के साथ ही विपक्षी पार्टियों ने इसे 2024 लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बनाया। वही कांग्रेस ने आज हर प्रदेश ने प्रदर्शन किया।

India Alliance Protest

जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन का धरना

NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नही हुआ कि किसी एक सत्र में 150 सांसदों को निलंबित कर दिया जाए और वो भी इसलिए की सांसद संसद की सुरक्षा में चूक पर गृहमंत्री से जवाब चाहता है। वहीं पवार ने ये भी कहा की देश में हर वर्ग परेशान है, किसानों को अपनी लागत नही मिल रही, युवा बेरोज़गार है, महंगाई से गृहिणी परेशान है। लोगों के लिए हम हर क़ुर्बानी देने को तैयार हैं।

End of Feed