न PM फेस, न ही सीट शेयरिंग...किसी पर नहीं बन पाई बात, BJP-मोदी के खिलाफ 'INDIA' कैसे बिछाएगा बिसात?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2023, 08:12 AM IST

INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में मंथन के दौरान 'इंडिया' के नेताओं ने फैसला किया गया कि प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में फैसला चुनाव में जीत के बाद होगा, जबकि जनवरी, 2024 के दूसरे हफ्ते तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना है।

INDIA Bloc Meeting: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने के लिए बना विपक्षी गठजोड़ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) भले ही बड़े-बड़े दावे और बैठकें क्यों ही न कर ले, मगर जमीन पर उनकी सियासी प्रगति शून्य मालूम पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया के प्रमुख घटक दल और दिग्गज चेहरे न तो अपना प्रधानमंत्री चेहरा तय कर पाए हैं और न ही वे सीट शेयरिंग पर किसी फॉर्म्युले पर राजी हुए हैं।

INDIA Meet - Rahul Gandhi sidelined

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने 19 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में बैठक की।

सबसे रोचक और हैरत की बात यह है कि ऐसी हालत तब है, जब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग तीन महीने का समय बचा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार इंडिया गठबंधन बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ अपनी सियासी बिसात कैसे बिछाएगा? आइए, समझने की कोशिश करते हैं कि मंगलवार (19 दिसंबर, 2023) को देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया के इन नेताओं की जो बैठक हुई, उससे क्या संकेत मिले:

End of Feed