VIDEO: 'भरोसा रखो, लोकतंत्र मिटने नहीं दूंगा', राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष का प्रदर्शन; पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की

INDIA Bloc Delhi Protest: दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी, विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना देने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान, राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

INDIA Bloc Delhi Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासत गर्माने लगी है। एक तरफ जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद धरना देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जवान राहुल गांधी, विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना देने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress Protest

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल- प्रियंका को बस से उतारा

दिल्ली पुलिस ने धरना देने से रोकने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को बस से नीचे उतारा। इस दौरान, राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये कोई तरीका है। देश देख रहा है... क्या हो रहा है!

End of Feed