भारत-बांग्लादेश बॉर्डर कितना लंबा है? जानें कहां से होती है सबसे ज्यादा घुसपैठ

पडोसी बांग्लादेश की भारत के पांच राज्यों से सीमा मिलती है। बांग्लादेश का बॉर्डर ऐसा बॉर्डर है, जहां से सबसे ज्यादा घुसपैठ होती है। यहां आने के बाद यह घुसपैठिए देश के संसाधनों को दीमक की तरह चट कर जाते हैं। चलिए जानते हैं, कितना लंबा है भारत-बांग्लादेश बॉर्डर और कहां से होती है सबसे ज्यादा घुसपैठ।

जब भी हमारे देश में घुसपैठियों की बात होती है तो बांग्लादेश का नाम अपने आप जुड़ जाता है। देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक जहां-तहां से पकड़े जाते हैं। साल 2016 में ही एक सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की संख्या 2 करोड़ के आसपास थी। पिछले कुछ वर्षों में सीमा पार से अवैध घुसपैठ काफी बढ़ी है। क्या आप जानते हैं कि भारत और बांग्लादेश का बॉर्डर कितना लंबा है? किन-किन राज्यों से बांग्लादेश की सीमा लगती है और कितने किलोमीटर? नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम यहां बता रहे हैं। यही नहीं, इस खबर में हम यह भी जानेंगे कि किन इलाकों से घुसपैठ की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

Bangladesh Infiltration

बांग्लादेश की तरफ से इन बॉर्डर पर होती है सबसे ज्यादा घुसपैठ

कितनी लंबी है भारत-बांग्लादेश की सीमा

भारत की अपने पड़ोसी देशों से साथ सीमा रेखा के बारे में बात करें तो सबसे छोटी 699 किमी लंबी सीमा भूटान के साथ लगती है। जबकि म्यांमार के साथ 1643 किमी और नेपाल के साथ भारत का 1751 किमी लंबा बॉर्डर लगता है। चीन से साथ भारत की सीमा 3488 किमी लंबी है और पाकिस्तान के साथ भारत का बॉर्डर 3323 किमी लंबा है। जबकि पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ भारत की सबसे लंबी जमीनी सीमा रेखा है, जिसकी लंबाई 4096.7 किमी है।

End of Feed