देश

क्या NEET पर आने वाला है बड़ा फैसला? राजनाथ सिंह के आवास पर शिक्षा मंत्री और NTA अधिकारियों की अहम बैठक

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी बैठक की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एनटीए के अधिकारी शामिल हुए।

Image

नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार अलर्ट, राजनाथ सिंह के घर हुई बड़ी बैठक (फाइल फोटो)

NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस मुद्दे पर सरकार के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की एक अहम बैठक (NEET Paper Leak Meeting) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के आवास पर बुलाई गई है। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। हालांकि सरकार की ओर से अब तक किसी बड़े फैसले या घोषणा की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

21 जून को होगा नीट का दोबारा पेपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप सामने आए। विवाद बढ़ने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर भी नया विवाद सामने आया है। कुछ 12वीं कक्षा के छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। छात्रों का कहना है कि बोर्ड द्वारा ऑनलाइन जारी की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती।

दूसरी तरफ नीट पेपर लीक जांच में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की आशंका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर भी बहस शुरू कर दी है। दूसरी तरफ नीट पेपर लीक जांच में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। हाल ही में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि जांच के लिए पुलिस रिमांड जरूरी है। दोनों आरोपियों को अब 1 जून को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article