भारत-अरब लीग देशों की बैठक में फिलिस्तीन मुद्दे पर अहम बयान, इजरायल को रास आएगा ये रुख?

भारत द्वारा आयोजित इस बैठक में अरब लीग के 19 सदस्य देशों ने भाग लिया, जिसे एक प्रभावशाली समूह माना जाता है। बैठक के अंत में जारी एक घोषणापत्र में कहा गया कि दोनों पक्ष पहलगाम में निर्दोष भारतीयों को निशाना बनाकर किए गए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

India, Arab League Nations Summit: भारत और अरब लीग के देशों ने शनिवार को दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। इजरायल के साथ-साथ रहने वाले एक संप्रभु और व्यवहार्य फिलिस्तीनी राज्य की वकालत की और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंध संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद की भी निंदा की और सभी देशों से आतंकवाद से लड़ने, आतंकी ढांचे और आतंकवाद के वित्तपोषण को नष्ट करने और आतंकी कृत्यों के अपराधियों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया।

India - Arab league

दिल्ली में भारत-अरब लीग देशों की बैठक

अरब लीग के 19 सदस्य देशों ने भाग लिया

भारत द्वारा आयोजित इस बैठक में अरब लीग के 19 सदस्य देशों ने भाग लिया, जिसे एक प्रभावशाली समूह माना जाता है। बैठक के अंत में जारी एक घोषणापत्र में कहा गया कि दोनों पक्ष पहलगाम में निर्दोष भारतीयों को निशाना बनाकर किए गए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए, आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। इसमें कहा गया कि अरब लीग के सदस्य देशों ने आतंकवाद के सभी रूपों का सामना करने में भारत को अपना पूर्ण और दृढ़ समर्थन दोहराया है।

End of Feed