भारत-चीन के बीच हुई अहम वार्ता, LAC से सैनिकों को हटाने सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 10:11 AM IST

बता दें कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 28वीं बैठक पिछले साल 30 नवंबर को हुई थी।

India-China Talks: एलएसी सहित कई मुद्दे सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच फिर से वार्ता का दौर शुरू हुई है। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई और‍ दोनों पक्षों ने इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएएसी) से पूरी तरह से सैनिकों को हटाने और बाकी मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण बैठक 27 मार्च को बीजिंग में हुई।

India China Talks

भारत-चीन वार्ता

सैनिकों की वापसी पर चर्चा

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस बारे में गहन विचार-विमर्श किया कि भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों के पश्चिमी सेक्टर में एलएसी से पूरी तरह से सैनिकों की वापसी कैसे हो और बाकी मुद्दों को हल किया जाए। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बयान में कहा गया है कि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया।

End of Feed