क्या देश में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव? INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस का EC पर वार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत रखीं छह मांगें

INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी ने मतदाता सूची से 13.3 करोड़ नाम हटाए जाने, SIR प्रक्रिया और ईवीएम के इस्तेमाल का कड़ा विरोध करते हुए बैलेट पेपर की बहाली की मांग की।

INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR और ईवीएम के मुद्दे पर तीखे सवाल उठाए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ के सिद्धांत पर टिकी है और इसे कमजोर नहीं होने दिया जा सकता।

INDIA Alliance Meeting (1)

चुनाव आयोग पर भड़की कांग्रेस, INDIA बैठक में रखीं 6 बड़ी शर्तें (फोटो: X/@INCIndia)

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने महादेवपुरा, आलंद, हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदाता सूची से जुड़े मामलों को सबूतों के साथ उठाया, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से शिकायतों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई।

End of Feed