पूरा खेल समझिए...जब UNHRC में चीन को पटक सकता था भारत तो क्यों दिया छोड़, श्रीलंका पर भी दिखाई 'दया'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:23 AM IST

भारत के इस फैसले से चीन और श्रीलंका दोनों हैरान होंगे। क्योंकि चीन के विरोध में कोई प्रस्ताव आए और भारत साथ न दे, ऐसा चीन ने कभी नहीं सोचा होगा। इसी तरह श्रीलंका के तमिल मुद्दे पर भी भारत ने वोटिंग से दूरी बनाई रखी, हालांकि चीन जहां बच गया वहीं श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन में उइगर मुसलमानों की स्थिति है खराब
  • उइगर मुसलमानों पर अत्याचार की आ चुकी हैं खबरें
  • श्रीलंका में तमिल समुदाय के साथ होता है भेदभाव

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में चीन और श्रीलंका के खिलाफ आए प्रस्तावों पर भारत ने जो रूख अपनाया है, वो बहुत ही चौंकाने वाला है। अपनी विदेश नीति को लेकर हमेशा स्पष्ट रहने वाले भारत ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर दिखा दिया कि वो किसी के दवाब में नहीं बल्कि अपने विवेक से ही चलता है, भले ही मौका दुश्मन देश को बेइज्जत करने को क्यों न हो?

china india

चीन के खिलाफ प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी

चीन वाला खेल समझिए

दरअसल चीन में मुस्लिमों की एक बहुत बड़ी आबादी रहती है। इस आबादी को उइगर मुसलमान कहा जाता है। जहां लगभग मुस्लिम देश इस्लाम के हितों के लिए हमेशा एकमत नजर आते हैं, वहीं जब बात उइगर मुसलमानों की आती है, वो चुप्पी साध जाते हैं। चाहे वो पाकिस्तान हो या खाड़ी देश। चीन में उइगर मुसलमानों पर बहुत अत्याचार होता है, उन्हें कैंपों में रखा जाता है, मारा-पीटा जाता है, इस्लाम धर्म से उन्हें दूर रखा जाता है। ऐसी कई रिपोर्टें सामने आ चुकी हैं।

End of Feed