मानसून 2026 पर आया बड़ा अपडेट; जुलाई के बाद घटेगी बारिश, El Nino दिखा सकता है असर

India Monsoon Forecast: इस साल मानसून को लेकर जो अनुमान सामने आए हैं, वे सामान्य से थोड़ी कम बारिश की ओर इशारा कर रहे हैं। अल-नीनो (El Nino) जैसे कारकों और बदलते जलवायु पैटर्न के चलते इस बार मानसून का प्रदर्शन संतुलित लेकिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

India Monsoon Forecast: इस साल मानसून को लेकर एक अहम अनुमान सामने आया है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 2026 में देशभर में मानसून की बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है। एजेंसी ने अनुमान जताया है कि इस बार कुल वर्षा सामान्य औसत से करीब 6% कम हो सकती है। आमतौर पर जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में देश में औसतन 868.6 मिमी बारिश होती है।

India 2026 Monsoon Likely to Be Below Normal, Rainfall May Weaken After July

क्या मानसून में होगी कम बारिश?

लेकिन इस साल बारिश सामान्य के 94% तक सीमित रहने की संभावना जताई गई है, जिसे सामान्य से कम श्रेणी में रखा जाता है (90% से 95% के बीच)। पूर्वानुमान के अनुसार, जून महीने में बारिश सामान्य रह सकती है, लेकिन जुलाई से इसमें गिरावट शुरू हो जाएगी। अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ने के संकेत हैं, खासकर इन दो महीनों में वर्षा की कमी ज्यादा देखने को मिल सकती है। मध्य और पश्चिम भारत के कई अहम क्षेत्रों में कम बारिश होने की आशंका है। खासतौर पर अगस्त और सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।

End of Feed