छह दिसंबर को लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे INDI गठबंधन के नेता, खड़गे के घर होगी बैठक

Indi Alliance meeting in Delhi: विपक्षी दलों की यह बैठक पांच राज्यों-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों के बाद हो रही है। बैठक के दौरान ‘INDI गठबंधन’ के घटक दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव पर चर्चा संभव है।

Indi Alliance meeting in Delhi: विपक्षी गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’ (INDI Alliance) के घटक दलों के नेता अगले लोकसभा की चुनाव की रणनीति तय करने के लिए आगामी छह दिसंबर को बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि, यह बैठक छह दिसंबर की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर होगी।

​loksabha election 2024, General Election 2023, indi alliance meeting, indi alliance meeting, Indi Alliance meeting in delhi




INDI गठबंधन।

सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान ‘INDI गठबंधन’ के घटक दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा करने और उसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

End of Feed