INDI Alliance Meeting Video: 'इंडिया गठबंधन' की बैठक के बाद बोले अखिलेश यादव, कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलCompiled by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 19, 2023, 08:54 PM IST

INDI Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद अखिलेश यादव बोले- हमारी रणनीति पीडीए ही रहेगी, राजनीतिक हलकों में इसके अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं।

Akhilesh Yadav on INDI Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) की चौथी बैठक दिल्ली में मंगलवार को हुई, बैठक के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया कि हमारी रणनीति पीडीए (PDA) ही रहेगी, अखिलेश ने कहा कि यूपी में सभी 80 सीटें हराएंगे, अखिलेश ने साफ किया कि हम इंडिया गठबंधन में हैं लेकिन हमारी रणनीति पीडीए ही रहेगी।

गौर हो कि दिल्ली में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई। इसमें यूपी से सपा और रालोद के साथ ही सभी 28 दलों के नेता शामिल हुए। PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्‍पसंख्‍यक बताया गया था बाद में पीडीए के ए में अल्पसंख्यक के साथ अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी को भी बताया गया था।

End of Feed