'मैदान कोई भी हो, हम भारतीय सिर्फ...'; PAK को पटखनी देने वाली टीम इंडिया को अमित शाह ने दी अलग अंदाज में बधाई

Ind Vs Pak Asia Cup Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जीत का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी अमित शाह सहित कई नेताओं ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।

Ind Vs Pak Asia Cup Final: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। सूर्या की यंग ब्रिगेड ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार पटखनी दी। टीम इंडिया की जीत पर देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा। अमित शाह ने लिखा, "एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।"

amit shah news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को दी बधाई।(फोटो सोर्स: AP)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई. टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा, जिससे खेल में उनका दबदबा कायम रहा। मैं कामना करती हूं कि टीम इंडिया भविष्य में भी इसी तरह अपना परचम लहराए।'

End of Feed